आगरालीक्स…दुखद और दर्दनाक, हाथरस की फेमस यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की एक्सीडेंट में मौत. यूट्यूबर की मां की भी मौत. उज्जैन जाते समय रास्ते में हादसा
हाथरस की रहने वाली फेमस यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई है. छवि अपनी मां के साथ महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रही थीं. रास्ते में उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया जिसमें छवि और उनकी मां दोनों की मौत हो गई. इस घटना से हाथरस में शोक की लहर है. छवि के लाखों फॉलोवर्स थे.
हादसा मंगलवार सुबह उज्जैन—गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि कार और ट्रकी की आमने सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि मां बेटी दोनेां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सूचना पर परिजन हाथरस से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए. छवि हाथरस जंक्शन के गांव महौ खास की रहने वाली थी.