आगरालीक्स..रूह कंपाने वाला वीडियो, नेपाल में बाढ़ से आई तबाही. अब तक 17 लोगों की मौत् की खबर. 105 भारतीय सहित सहित 291 विदेशी पर्यटक लापता. सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका
तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में तबाही मचा दी हे. भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्यब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है. बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 17 लोगों की मौत् की खबर है. वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता है. इनमें 105 भारतीय सहित 291 विदेशी पर्यटक हैं. नेपाल के पर्यटक विभाग के मुताबिक 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है.
शुरुआती आकलन के अनुसार नेपाल की तरफ से आया एक बर्फीला हिमस्खलन ल्हेंदे नदी में गिरा और उसने नदी का रास्ता रोक दिया. इसके बाद पानी जमा होता गया और अचानक नीचे की तरफ बह निकला. वहीं काठमांडू पोस्ट के अनुसार सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर तिब्बत के इलाके में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था.