आगरालीक्स:…आगरा में युवती की एडिट कर आपत्तिजनक फोटो ससुरालीजनों को भेजी, टूटा रिश्ता। रक्षाबंधन पर आई युवती के पीछे पड़ गया पुराना मित्र, मुकदमा।
आगरा के थाना रकाबगंज में युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है, युवती की शादी तय हो चुकी है। आरोप लगाए हैं कि कॉलेज में साथ पड़ने वाले युवक ने साथी युवती के साथ मिलकर उसकी ग्रुप फोटो से फोटो ले ली। फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक फोटो तैयार करा लिए, उसे वायरल करने के साथ ही ससुरालीजनों को भेज दिया। इससे उसका रिश्ता टूट गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराना दोस्त पीछा करने लगा, हूटर बजाया
वहीं, दूसरे मामले में थाना कमला नगर में दर्ज किया गया है। युवती की शादी हो चुकी है और वह रक्षाबंधन पर मायके आई थी। 25 अगस्त को परिजनों के साथ संजय प्लेस जा रही थी इसी दौरान उसका पुराना मित्र गाड़ी से आ गया उसका पीछा करने लगा। हूटर बजाता रहा इससे वह दहशत में आ गई। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।