आगरालीक्स नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगरा और मथुरा तक हाइड्रोजन बस चलेंगी, 45 सीट की एसी बसें कैसे संचालित होंगे, कैसे बनती है हाइड्रोजन जानें।
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यीडा को एनटीपीसी ने तीन हाइड्रोजन बस उपलब्ध कराई हैं। यूपीएसआरटीसी बसों का संचालन कर रहा है। एक जुलाई से 31 जुलाई तक यमुना सिटी में बसों का ट्रायल संचालन किया गया। इससे करीब 1.67 लाख किराया मिला। हालांकि, खर्चे से कम किराया मिल सका।
नोएडा से आगरा मथुरा के बीच चलेगी हाइड्रोजन बस
अब यीडा ने नोएडा से आगरा मथुरा के बीच हाइड्रोजन बस चलाने की कवायद शुरू की है। इसके लिए पत्र लिखा गया है, क्योंकि नोएडा से आगरा और मथुरा के बीच बड़ी संख्या में लोग बस से यात्रा करते हैं ऐसे में हाइड्रोजन बस सफल हो सकती है।
गंदे पानी से तैयार हो रही हाइड्रोजन
हाइड्रोजन बस के लिए ग्रेटर नोएडा प्लांट में शोधित गंदे पानी से हाइड्रोजन तैयार की जा रही है। इन बसों की छत पर मजबूत कार्बन फाइबर टैंक होते हैं जिनमें उच्च दबाव पर हाइड्रोजन गैस भरी जाती है। टैंक से हाइड्रोजन और बाहरी हवा से ऑक्सीजन फ्यूल सेल में जाती है। यहाँ दोनों के मिलने से रासायनिक प्रतिक्रिया होती है और बिजली बनती है इससे बस का संचालन होता है। एक बार हाइड्रोजन बस का टैंक भरने पर बस 600 किलोमीटर चलती है इससे भाप निकलती है प्रदूषण नहीं होता है।