आगरालीक्स…आगरा में फिलहाल तीन दिन अभी बारिश के कोई आसार नहीं. उमसभरी गर्मी करती रहेगी बेहाल. जानें आज कितना रहा तापमान..
आगरा में उमसभरी गर्मी बरकरार है. पिछले तीन दिन से आगरा में बारिश नहीं हो रही है और आने वाले तीन दिन भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं. ऐसे में सुबह और शाम को भीषण उमसभरी गर्मी हो रही है तो वहीं दिन में निकल रही तेज धूप ने भी लोगों को बहाल किया हुआ है. आगरा में रविवार को भी पूरा दिन ऐसा ही बना रहा.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में 3 सितंबर के बाद ही बारिश के आसार बन रहे हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/08/26) 34.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/08/26) 26.7
Departure from Normal(oC) 0.3