आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में व्यापारी से कैश से भरा बैग और टेबलेट छीनने वाले तीन युवक पुलिस ने पकड़े. तीनों कमला नगर के ही रहने वाले. जानिए कौन हैं ये तीनों और कैसे दिया वारदात को अंजाम
आगरा के कमला नगर में व्यापारी से कैश से भरा बैग और टेबलेट छीनकर भागने वाले तीन युवकों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया हे. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, एक लाख रुपये से अधिक कैश और दो मोबाइल फोन घ्भी बरामद किए हैं.
दुकान बंद कर घर जा रहा था व्यापारी
25 अगस्त की व्यापारी अपनी मनकामेश्वर मंदिर के पास स्थित दुकान को बंद कर दुकान पर काम करने वाले लड़के के साथ स्कूटी से कमला नगर अपने घर जी ब्लॉक जा रहा था. पहले दुकानदार ने दुकान पर काम करने वाले लड़के को उसके घर छोड़ दिया. जब दुकानदार अपने घर के करीब पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए और दुकानदार के पास मौजूद बैग को छीनकर भाग गए. अपने साथ हुई इस वारदात से दुकानदार हक्का बक्का रह गया. उसने बताया कि बैग में लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये कैश, एक टेबलेट और एक मोबाइल फोन था. इस संबंध में थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया.
पुलिस ने तीन युवकों को किया अरेस्ट
पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की गई और इसके आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गई. रविवार को पुलिस ने पुष्पांजलि कॉलोनी मनोहरपुर के पास से इस घटना में शामिल तीन युवकों कृष उर्फ रजत, सागर व नीशू को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इनके पास से एक लाख 200 रुपये, बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
पूछताछ में दी ये जानकारी
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों से बरामद रूपयों व घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त सागर ने बताया कि उसने अपने साथियों कृष उर्फ रजत, नीशू व गोलू उर्फ धर्मेन्द्र के साथ मिलकर दुकानदार से रूपये छिनैती की घटना को अंजाम दिया था, नीशू व गोलू उर्फ धर्मेन्द्र व्यापारी की दुकान के पास की ही दुकानों पर काम करते थे. उन्होनें योजना बनाकर दुकानदार से छिनैती की घटना को अंजाम दिया. घटना के दिन अभियुक्त नीशू ने उन्हें बताया था कि दुकानदार अपनी दुकान से निकलने वाला है और उन्होनें दुकानदार का पीछा कर उसका बैग छीनकर भाग गये थे और बैग में उन्हें 01 लाख 20 हजार रूपये, 02 मोबाइल फोन व 01 टैबलेट मिला था. अभियुक्तों ने बताया कि वह टेबलेट को चलाना नहीं जानते इसलिए उन्होनें रूपये व मोबाइल फोन को बैग से निकाल लिया और बैग व टैबलेट को यमुना नदी में फेंक दिया था और रूपयों में से 05-05 हजार रूपयों चारो ने आपस में बांट लिये थे बाकी रूपये वह आज बाँटने के लिए आए थे.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
कृष उर्फ रजत पुत्र पप्पू नि0 तेजनगर गुम्मट जुगल भारती के मकान में किराये पर थाना कमलानगर जनपद आगरा ।
सागर पुत्र स्व0 कलुआ निवासी नगला ठिपुरी बल्केश्वर थाना कमलानगर जनपद आगरा।
नीशू पुत्र स्व0 अजय निवासी गुरूद्वारा के पीछे भगवान नगर बल्केश्वर थाना कमला नगर जनपद आगरा ।
वांछित अभियुक्त का विवरण:-
गोलू उर्फ धर्मेन्द्र