नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली में फिर निर्भया जैसा मामला. शीशे पर पर्दे लगी बस में 16 साल की छात्रा के साथ गंदा काम. 47 किमी. तक दौड़ती रही बस…ड्राइवर और कंडक्टर अरेस्ट
नई दिल्ली में निर्भया जैसा केस फिर सामने आया है. इस चौंकाने वाले मामले में एक शीशे पर पर्दे लगी बस में 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया है. ग्रेटर नोएडा से छात्रा को बस में बिठाया गया और करीब 47 किमी तक बस दौड़ती रही और गंदा काम होता रहा. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बस चालक और परिचालक को अरेस्ट कर लिया है.
मैनपुरी की रहने वाली 11वीं की छात्रा के साथ हुई वारदात
पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा मैनपुरी की रहने वाली है और 11वीं में पढ़ती है. परिवार में झगड़ा होने पर वह बिना बताए नोएडा में अपने कजिन के घर के लिए बस से निकली थी. मैनपुरी से वह नोएडा बस से ही पहुंची. भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई और यहां से नोएडा जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगी. इसी बीच वहां से खाली स्लीपर बस गुजरी. छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया तो चालक और परिचालक ने बस को रोककर छात्रा को बैठा लिया. उन्होंने बताया कि बस नोएडा सेक्टर 63 जा रही ळे. पुलिस के अनुसार बस चलने के कुछ समय बाद ही कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की.
47 किमी तक दौड़ी बस में हुआ गैंगरेप
छात्रा ने पुलिस को बताया कि इसके बाद चालक और परिचालक ने उसके साथ रेप किया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. करीब 47 किमी तक बस को दौड़ाया गया और दोनों ने देर रात छात्रा को कश्मीर गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया. इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए. छात्रा ने रात में ही कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क करने पर घटना की जानकारी दी. इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जांच की और इसके बाद कार्रवाई की.