आगरालीक्स…Agra News: आगरा में विकसित हो रहे ग्रेटर आगरा की गंगापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन के लिए लॉटरी आज निकाली जाएगी। नर्मदापुरम के लिए कल लॉटरी निकलेगी।
आगरा में इनर रिंग रोड के पास रहनकला और रायपुर में एडीए द्वारा ग्रेटर आगरा विकसित किया जा रहा है। इसमें 10 टाउनशिप हैं। पहले चरण में गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के आवासीय प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई थी इसके लिए 29 जुलाई तक आनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
आज गंगापुरम के प्लॉट की खुलेगी लॉटरी
एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार, गंगापुरम में 908 प्लॉट हैं, इसके लिए 1605 आवेदन आए थे। इनकी लॉटरी मंगलवार को सूरसदन में खोली जाएगी। लॉटरी की पर्ची स्कूल के छात्र छात्राएं निकालेंगे इसका लाइव प्रसारत भी किया जाएगा। वहीं, नर्मदापुरम के 718 प्लॉट की लॉटरी दो सितंबर को सूरसदन में ही निकाली जाएगी। इसके लिए 571 आवेदन आए हैं। गंगापुरम और नर्मदापुरम में 1626 आवासीय प्लॉट हैं इसके लिए 1951 आवेदन प्राप्त माने गए हैं।