मथुरालीक्स…बालाजी दर्शन के बाद मथुरा वृंदावन आ रही श्रद्धालुओं की पिकअप का एक्सीडेंट. छह लोगों की मौत. मैनपुरी से गए थे 21 लोग
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले से 21 श्रद्धालुओं का एक जत्था पिकअप से तीर्थ यात्रा पर गया था. राजस्थान के खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन के बाद सभी लोग पिकअप से मथुरा—वृंदावन दर्शन के लए आ रहे थे. मंगलवार सुबह पलवल की सीमा में केएमपी एक्सप्रेस वे पर इनकी पिकअप सड़क किनारे खड़े से एक ट्रक से टकरा गई. इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. वहीं 24 लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं. घटना की सूचना पर इनके गांवों में कोहराम मच गया है.
किशनी के गांवों से गए थे 21 लोग
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर मुगरिया, मकोया, चांदा आदि के करीब 21 लोग रक्षाबंधन के बाद तीर्थ यात्रा पर पिकअप से निकले थे. सोमवार को सभी ने राजस्थान के खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन किए और इसके बाद सभी पिकअप से ही मथुरा वृंदावन दर्शन को जा रहे थे. मंगलवार सुबह हरियाणा के पलवल जिले की सीमा में केएमपी एक्सप्रेस के पास इनकी पिकअप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई.
इन लोगों की हुई मौत, ये हुए घायल
हादसे में विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश की मौत हो गई. वहीं सुनील, श्वेता, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा, गोरा सहित 14 लोग घायल हुए हैं. सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.