आगरालीक्स…आगरा में यूजीसी के विरोध में हाइवे पर जमकर प्रदर्शन, हंगामा और धरना. तहसील परिसर में जुटी भीड़. पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच भी हॉट टॉक
आगरा के एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में मंगलवार को बड़ा प्रदर्शन व हंगामा हो गया. खंदौली से बाइक रैली निकालकर एत्मादपुर पहुंची प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और हाइवे पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया. इसके बाद सभी लोग तहसील में जुट गए. सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और सभी को हटाने व समझाने का प्रयास किया गया लेकिन यहां पुलिस से भी प्रदर्शनकारियों की कहासुनी हो गई.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तहसील परिसर में इस दौरान प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्कामुक्की हो गई जिसमें इंस्पेक्टर गिर गए. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस पर पुलिस ने लाठी चला दी. इससे हंगामा और ज्यादा बढ़ गया. घटना की सूचना पर एसीपी और एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत करने और स्थिति काबू में करने का प्रयास किया. हालांकि इस दौरान भ्ज्ञी प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर में हंगामा जारी रखा और नारेबाजी की. इसके बाद सभी लोग हाइवे पर आ गए और यहां जाम लगा दिया.
खबर अपडेट की जाएगी