आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के लिए सात दिन का और मौका दिया गया है। इसके बाद सिलिंडर बुक कराने में समस्या आएगी।
आगरा में 13.57 लाख एलपीजी गैस कनेक्शन हैं। इसमें से 12.10 लाख उपभोक्ता ईकेवाईसी करा चुके हैं। 1.47 लाख उपभोक्ताओं ने अभी ईकेवाईसी नहीं कराई है।
सात दिन का दिया गया समय
एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नारायण सिंह के अनुसार, 1.47 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं ने ईकेवाईसी नहीं कराई है। इन्हें ई केवाईसी कराने के लिए सात दिन का और समय दिया गया है। इस दौरान आनलाइन और गैस एजेंसी पर संपर्क कर ई केवाईसी कराई जा सकती है। इसके बाद भी ई केवाईसी नहीं कराई जाती है तो गैस सिलिंडर बुक करने में परेशानी होगी।