आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की सलामती को लेकर बढ़ी बेचैनी, श्री चित्रकूट धाम परिवार ने भगवान कामतानाथ से की आपदा हरने की कामना
आगरा। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान और बाढ़ से बने गंभीर हालात को लेकर आगरा के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। चित्रकूट में बाढ़ ने कई इलाकों को प्रभावित किया है। बड़ी संख्या में घर और दुकानें पानी की चपेट में आई हैं, जबकि प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का काम जारी है। चित्रकूट की बाढ़ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से आगरा तक पहुंच रहे हैं। इन्हें देखकर बड़ी संख्या में उन श्रद्धालुओं की चिंताएं बढ़ गई हैं जो धार्मिक अवसरों, त्योहारों और छुट्टियों के दौरान आगरा से चित्रकूट की यात्रा करते हैं। ऐसे लोग भी चिंतित हैं जिनके रिश्तेदार, परिचित या धार्मिक यात्रा पर गए लोग चित्रकूट में मौजूद हैं। कई लोग लगातार फोन और संदेश के माध्यम से अपने परिजनों का हाल जानने का प्रयास कर रहे हैं।मंदाकिनी नदी का जलस्तर कई बार खतरे के निशान को पार कर चुका है। रामघाट सहित निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन और आपदा राहत दलों ने प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया है।
आगरा के लोगों का कहना है कि चित्रकूट धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है और आगरा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में बाढ़ की खबर सामने आने के बाद लोगों की पहली चिंता अपने परिचितों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर है। वहीं स्थानीय पीड़ितों की सुरक्षा को लेकर भी वे चिंतित हैं। श्री चित्रकूट धाम परिवार के मनीष शर्मा, पवन अग्रवाल, नीरज गर्ग, मनीष भारद्वाज, शैलेश गुप्ता, विपिन मोदी, गौरव शर्मा, टीकम सिंह आदि ने चित्रकूट के स्वामी भगवान कामतानाथ से आपदा हरने, संकट दूर करने, सबकी रक्षा करने की कामना की।
उधर, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने तथा चित्रकूट समेत कुछ क्षेत्रों में आकस्मिक बाढ़ की आशंका जताई है। आगरा को भी भारी बारिश वाले जिलों में शामिल किया गया है।
फिलहाल आगरा के लोग चित्रकूट में हालात सामान्य होने और प्रभावित लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की कामना कर रहे हैं। साथ ही चित्रकूट प्रशासन से राहत और बचाव कार्य और तेज करने की उम्मीद जताई जा रही है।
- 3 September 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra Live news
- Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Chitrakoot Flood News
- Flood in Chitrakoot
- Prayers to Lord Kamtanath for everyone's safety.
- Shree Chitrakoot Dham Parivar Agra
- today news