Monday , 19 October 2026
Home मथुरा Mathura News: CM Yogi has arrived in Mathura for Janmashtami…#mathura
मथुरा

Mathura News: CM Yogi has arrived in Mathura for Janmashtami…#mathura

165

मथुरालीक्स…जन्माष्टमी को लेकर मथुरा पहुंचे सीएम योगी. दो दिन रहेंगे. जन्मस्थान में पूजा अर्चना व दर्शन करेंगे. ब्रज को देखें 1051 करोड़ की 229 परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी को लेकर दो दिवसीय दौरे पर मथुरा के वृंदावन आ चुके हैं. यहां भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. सीएम योगी अपने इस मथुरा दौरे में जन्माष्टमी पर जन्मस्थान जाएंगे और भगवान के दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे. इसके साथ ही 1051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. जिससे शहर के बुनियादी ढांचे और पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही 437 करोड़ रुपये की लागत वाली 167 नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री पीएम आवास (शहरी) और सीएम आवास (ग्रामीण) योजना के लाभार्थियों को उनके सपनों के मकान की चाबी और प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे।

श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दो दिवसीय मथुरा प्रवास विकास और धर्म के अद्भुत संगम का साक्षी बनेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार 3 सितंबर को दोपहर में सीएम योगी का राजकीय हेलीकॉप्टर वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे गीता शोध संस्थान पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नवनिर्मित और अत्याधुनिक ‘श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह’ का भव्य लोकार्पण करेंगे। जहां एक हजार लोगों के बैठने की उत्कृष्ट व्यवस्था है।

संतों से मिलेंगे और बच्चों को कराएंगे अन्नप्राशन संस्कार
इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी प्रो-पुअर प्रदर्शनी का अवलोकन, वृक्षारोपण, संतों से मुलाकात करेंगे और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराएंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व चेक वितरित कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की प्रगति जानने के लिए अहम समीक्षा बैठक करेंगे।

‘कान्हा भक्ति स्तम्भ मार्ग’ का भ्रमण और अवलोकन
समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री वृंदावन के होटल विवान्ता में ‘आज तक’ न्यूज चैनल के ‘पंचायत आज तक’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे वृंदावन में विकसित किए गए भव्य ‘कान्हा भक्ति स्तम्भ मार्ग’ का भ्रमण और अवलोकन करेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद शाम को वे पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, मथुरा पहुंचेंगे और परिसर स्थित अशोका अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

जन्मभूमि में दर्शन और गो पूजन करेंगे सीएम योगी
अगले दिन शुक्रवार 4 सितंबर को सुबह सीएम योगी श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले गो पूजन करेंगे और उसके बाद मुख्य मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन व विशेष पूजन अर्चना करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री प्रस्थान कर जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

On Sharad Purnima, Thakur Ji will appear in the ‘Maharas’ (divine dance) posture, holding a flute, and offer a special ‘darshan’

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर ठाकुर जी महारास की मुद्रा में वंशी धारण कर...

मथुरा

Mathura News: Two workers fell from the third floor of a guest house in Vrindavan; a woman died, and a young man was injured

मथुरालीक्स…मथुरा में गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरे दो मजदूर. महिला...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura News: Sant Premanand reaches Shree Radha Kilikunj

मथुरालीक्स …श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंदवृंदावन में शिष्य रसिक दुलारी शरण...

मथुरा

Mathura News: Virat Kohli said—my faith in Premanand Maharaj is a symbol of my reverence…#mathuranews

मथुरालीक्स…विराट कोहली बोले—प्रेमानंद महाराज के प्रति मेरी आस्था श्रद्धा का प्रतीक. उनसे...

error: Content is protected !!