फिरोजाबादलीक्स…शॉकिंग, युवती मोबाइल से चला रही थी घिनौना धंधा. 500 रुपये में बेच रही थी वीडियो…पुलिस ने किया अरेस्ट. पढ़िए चौंकाने वाली खबर
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक युवती को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया है जिसके जरिए वो एक घिनौना धंधा चला रही थी. युवती टेलीग्राम के जरिए बाल यौन शोषण के वीडियो बेचा करती थी और लिंक के बदले में 100 से 500 रुपये लेती थी. पुलिस को युवती के मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. इसके खिलाफ जांच की जा रही है.
पकड़ी गई युवती का नाम पूजा है जो कि शातिर तरीके से इस काले कारोबार को अंजाम दे रही थी. इसकी भनक उसके परिवार में किसी को नहीं थी. पूजा अपने मोबाइल को लो लेकर सतर्क रहती थी और उसने कई तरह के सुरक्षा लॉक भी लगा रखे थे. पुलिस ने पूजा माथुर को रजावली थाने पहुंचाया और इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया. पूजा टेलीग्राम ग्रुप पर बच्चों के गंदे वीडियो बेचा करती थी. इसके लिए वह 500 रुपये तक चार्ज करती थी. पुलिस अब जांच कर रही है कि इस काली कमाई का पैसा पूजा किन किन खातों में ट्रांसफर कर रही थी.