आगरालीक्स ..आगरा स्वच्छता एप डाउन लोड करने में पांचवें स्थान पर है, स्वच्छता सर्वे को देखते हुए आगरा में सडक पर कूडा डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 4 जनवरी से शुरू होने वाला स्वच्छता सर्वे अब 20 जनवरी से होगा।
देश भर के शहरों की सफाई व्यवस्था का आकलन कर रैंकिंग दी जा रही है, इसके लिए स्वच्छता एप भी है, इसे डाउनलोड करने में प्रदेश में आगरा पांचवें स्थान पर है जबकि देश में 23 वें स्थान पर है। आगरा में चार जनवरी से स्वच्छता सर्वे होना था, इसे स्थगित कर दिया गया है, अब यह 20 जनवरी से होगा।
सडक पर कूडा डालने वालों पर कार्रवाई
स्वच्छता सर्वे के लिए आगरा को समय मिल गया है, ऐसे में सडक पर कूडा डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, इसी तरह से कूडा जलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। नगरायुक्त अरुण प्रकाश का कहना है कि सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई होगी।