Monday , 9 November 2026
Home बिगलीक्स Video News: A grand stage for fashion and glamour was set in Agra; actress Esha Gupta walked the ramp
बिगलीक्स

Video News: A grand stage for fashion and glamour was set in Agra; actress Esha Gupta walked the ramp

254

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में सजा फैशन और ग्लैमर का भव्य मंच, अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने किया रैंप वॉक. मॉडल्स ने विभिन्न डिजाइनर्स के कलेक्शन प्रस्तुत किए और फैशन की नई शैली और रचनात्मकता को प्रदर्शित किया

फैशन, ग्लैमर और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम बुधवार को आगरा में देखने को मिला। होटल द एस्केप में आयोजित ‘द इंडिया फैशन रनवे-सीजन 5’ एवं ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में देशभर से आए मॉडल्स ने रैंप पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता की मौजूदगी ने आयोजन में ग्लैमर का रंग और गहरा कर दिया। Royal Fiesta, LK Events और Event Creator के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फैशन शो में फैशन और मॉडलिंग की दुनिया के साथ कला, संस्कृति तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी प्रमुख समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल रहे।

रैंप पर दिखी हिम्मत, उम्मीद और जागरूकता
इस बार के रनवे की सबसे खास पहचान इसका सामाजिक संदेश रहा। कार्यक्रम को जरूरतमंद लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त टीकाकरण की पहल और कैंसर जागरूकता से जोड़ा गया शारदा स्कूल ऑफ फैशन के डिज़ाइनर्स ने जानी मानी मॉडल्स के लिए ड्रेस बनाई, व पुष्पांजलि हॉस्पिटल के स्टूडेंट्स ने मॉडल्स के साथ मिलकर रैंप वॉक किया। शो के दौरान प्रस्तुत किए गए विशेष कैंसर अवेयरनेस रैंप सीक्वेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इस दौरान जाने-माने ऑन्कोलॉजिस्ट, टॉप मॉडल्स के साथ रैंप पर नजर आए। उनके साथ कैंसर से जंग जीत चुके लोगों और उपचार करा रहे मरीजों की मौजूदगी ने इस प्रस्तुति को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। यह रैंप सिर्फ फैशन की प्रस्तुति नहीं रहा, बल्कि कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर बचाव और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश भी देता नजर आया। रनवे पर डिजाइनर पोशाक बाय जयश्री, जीशिया, हर्ष के शेट्ठी, जानवी बजाज, अशफ़ाक़ अहमद के साथ कोरियोग्राफ खिज़र, बैकस्टेज टीम से जेम्स टिम्मी

फैशन के साथ प्रतिभाओं का सम्मान
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। रैंप पर मॉडल्स ने विभिन्न डिजाइनर्स के कलेक्शन प्रस्तुत किए और फैशन की नई शैली और रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजक ललिता करमचंदानी (LK Events) ने कहा कि आगरा में फैशन और ग्लैमर को सामाजिक सरोकारों के साथ जोड़कर एक ऐसा मंच तैयार करने का प्रयास किया गया है, जो मनोरंजन के साथ लोगों तक महत्वपूर्ण संदेश भी पहुंचाए। Royal Fiesta के जय कुमार गिदवानी ने आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला, जबकि Event Creator के कपिल गिल ने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।

आयोजन में सुखदेव गिदवानी, दीप्ति गिदवानी, जानवी बजाज, पंकज, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. आशीष त्रिपाठी, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, जयदीप मल्होत्रा, कोमिला सुनेजाधर, विवेक शर्मा, रोहित चाहर, शिवकांत यादव, शिशिर श्रीवास्तव, राहुल गोगिया और गरिमा शर्मा सहित कई विशिष्टजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में सत्येंद्र बंसल, कुशाग्र बंसल, राहुल बंसल, कुसुम शर्मा,पुष्पांजलि से राजेश गुप्ता, शारदा यूनिवर्सिटी से वि.सी परमानंद , कमल छाबरिया, सांची, रोमा, प्रशांत सागर, अरुण शर्मा, सुभाषिष चक्रवर्ती, विनय कामरा और राजेश जी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

फैशन से आगे बढ़कर सामाजिक संदेश
आयोजकों के अनुसार, ‘द इंडिया फैशन रनवे-सीजन 5’ का उद्देश्य फैशन को केवल ग्लैमर और मनोरंजन तक सीमित रखने के बजाय उसे सामाजिक जागरूकता के प्रभावी माध्यम के रूप में प्रस्तुत करना था

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 8th November 2026

आगरालीक्स आगरा का 8 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ अयोध्या के वैभव...

बिगलीक्स

Tragic incident: A young man riding a scooter from his office to his home in Agra has died in an accident…#agranews

आगरालीक्स….दुखद घटना. आफिस से घर आगरा आ रहे स्कूटी सवार युवक की...

error: Content is protected !!