आगरालीक्स…अनंत चतुर्दशी पर पंचक की छाया. जानिए गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त…
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला अनंत चतुर्दशी का पर्व इस बार 25 सितंबर शुक्रवार को पड़ रहा है. ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी ने बताया की यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और गणेश उत्सव के समापन के लिए बेहद खास माना जाता है. लाखों श्रद्धालु इस दिन ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच बप्पा को विदाई देते हैं।
क्या पंचक में गणेश विसर्जन किया जा सकता है ?
धार्मिक दृष्टि से गणेश विसर्जन एक धार्मिक अनुष्ठान और उत्सव का समापन है. ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी का कहना है कि पंचक केवल सांसारिक और मांगलिक कार्यों को प्रभावित करता है, न कि धार्मिक क्रियाओं को. अनंत चतुर्दशी का महत्व इतना बड़ा है कि पंचक इसके प्रभाव को निष्प्रभावी कर देता है. इसलिए इस दिन विसर्जन में कोई बाधा नहीं है. “हां, श्रद्धालु चाहें तो पंचक दोष निवारण के लिए पांच ब्राह्मणों को भोजन या दान देकर शांति कर सकते हैं”.
गणेश विसर्जन मुहूर्त 25 सितंबर –
अपराह्न मुहूर्त (चर) – 04:44 PM से 06:14 PM
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 12:13 PM से 01:43 PM
रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 09:14 PM से 10:43 पं
विशिष्ट शुभ मुहूर्त –
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11:48 से 12:37 तक
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:13 से 03:01 तक