आगरालीक्स…आगरा में बिना चुनाव के ही आईएमए की नई कार्यकारिणी गठित. सर्वसम्मति से इलेक्शन कमीशन ने पारित की नमित सदस्यों की सूची…देखें नामित सदस्यों की पूरी सूची
आईएमए आगरा का चुनाव 27 सितंबर को होना था. इसके लिए 10 सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे. आवेदन पत्रों की जांच के बाद 13 सितंबर को सूची जारी की गई. इसमें अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव आईएमए एएमएस के जितने पद हैं, उतने ही नामांकन प्राप्त हुए थे. आज रविवार को आईएमए अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी डा पंकज नगायच ने बताया कि लगभग सवा दो घंटे चली इलेक्शन कमीशन की मैराथन बैठक में सूचित किया गया है कि इस बार कोई भी ima का चुनाव नहीं हो रहा है.
आयोग सदस्य डा राजीव उपाध्याय ने बताया कि बहुत वर्षों के बाद ऐसा मौका आया है जब आईएमए चुनाव आपसी सहमति से संपन्न हो रहे हैं. आयोग सदस्य डा ओपी यादव ने कहा इससे समाज में एक सशक्त संदेश गया है. डा मुकेश गोयल ने कहा कि चुनाव आयोग एक सशक्त भूमिका के साथ एक सकारात्मक पहलू को परिभाषित कर रहा है. डा अनूप दीक्षित ने बताया आईएमए एएमएस चेयरपर्सन के लिए डा योगेश सिंघल ने अपना नाम वापस ले लिया है एवं इस दायित्व को अब डा सी आर रावत निभाएंगे. डा मुकेश गोयल ने कहा इस बात को और कंसीडर किया गया है कि जो लोग स्टेट में मीटिंग्स अटेंड करके आये थे पिछले वर्ष उनको स्टेट के लिए स्थान दिया गया है. उनकी स्टेट में मौजूदगी आईएमए आगरा को और मजबूत करेगी.
