आगरालीक्स आगरा के ताज नेचर वॉक में लकड़ी से बनी ईको हट में पर्यटक ठहरने लगे हैं, सुबह और शाम ईको हट की बालकनी से सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का ताजमहल का नजारा कैमरे में कैद कर रहे हैं। जानें किराया और सुविधाएं।
आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट से 100 मीटर की दूरी पर ताज नेचर वॉक है। यहां पर्यटक सहित स्थानीय लोग घूमने के लिए जाते हैं। ताज नेचर वॉक में ही वन विभाग ने ईको हट तैयार कराई है। लकड़ी से तैयार कराई गई ईको हट में कमरे और बालकनी है। बालकनी से ताजमहल देख सकते हैं इसके साथ ही ताज नेचर वॉक भी घूम सकते हैं।
कपल के लिए चार हजार रुपये किराया
ईको हट में दो लोग और 12 साल से कम आयु के दो बच्चे ठहर सकते हैं। चार हजार रुपये प्रतिदिन का किराया है। लकड़ी से बनी हट में एसी सहित अन्य सुविधाएं हैं, हाउस कीपिंग की भी सुविधा दी गई है। डीएफओ राजेश कुमार का मीडिया से कहना है कि ईको हट में ठहरने में लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं।