आगरालीक्स:…आगरा के जीआईसी में 60 साल के पूर्व छात्रों की धमाचौकड़ी के इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो वायरल हो रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला।
रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज यानी जीआईसी, अशोक नगर शाहगंज में 1971 बैच में 6 वीं में प्रवेश लेने वाले पूर्व छात्रों का एक वीडियो दो दिन से इंस्ट्राग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सफेद शर्ट और काले रंग के पेंट, टाई पहने हुए पूर्व छात्र जीआईसी में प्रवेश कर रहे हैं। ट्रेन बनाकर स्कूल में घूमने के साथ ही गिल्ली डंडा और गेम खेलते हुए के वीडियो हैं। ये वीडियो वायरल हो रहे हैं, वीडियो में दिखाई दे रहे पूर्व 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं, डाक्टर सहित रिटायर अधिकारी भी इसमें शामिल हैं।
सात साल पहले बनाया गया था वीडियो
इंस्टाग्राम पर नए वाइस ओवर जिसमें दोस्ती के बारे में बताया गया है के साथ अपलोड किए गए हैं। ये वीडियो सात साल पहले जीआईसी के पूर्व छात्रों ने बनाया था इसके लिए स्कूल में वीडियो बनाने की अनुमति ली थी उस समय वीडियो को यूटयूब पर अपलोड किया गया लेकिन वीडियो बहुत कम लोगों ने देखा था। मगर, अब इंस्टाग्राम पर डाली गईं क्लिप को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।