आगरालीक्स.. आगरा में हाई प्रोफाइल सटटा रैकेट पकडा गया है, पुलिस ने सटटा संचालक सहित 20 सटोरियो को पकडा है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में आॅनलाइन गेम लक्ष्य की आड में सटटे का खेल चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने संचालक सहित 20 सटोरियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्य इंडिया क्विज गेम के नाम अक्टूबर 2016 में मनोरंजन विभाग से लाइसेंस लेकर सट्टे का यह खेल शुरू हुआ। फ्रीगंज में टीन शेड में कंप्यूटर और लैपटॉप रखकर यह काम शुरू हो गया। सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक चलने वाले इस गेम के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती थी। शनिवार शाम एसओ हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने पुलिस टीम के साथ यहां छापा मारा। यहां से संचालक समेत बीस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें फ्रीगंज निवासी गोपाल पुत्र सत्यप्रकाश, ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी विजय गौतम और महेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ 17 ऐसे लोग हैं, जो सट्टा लगाने आए थे। टीन शेड में रखे लैपटॉप, कंप्यूटर, 32902 रुपये
अंग्रेजी में गेम, अनपढ सटोरियो
पुलिस ने बताया कि आॅनलाइन गेम में इंग्लिश में गेम दिखाया जाता है, इसका जवाब देना होता है। मौके से पकडे गए सटोरियो अनपढ हैं वे हिंदी लिख नहीं पाते अंग्रेजी कैसे समझ सकते हैं। इस आधार पर पुलिस ने 20 सटोरियों पर कार्रवाई की है।
पिछले साल जनवरी में पकडा गया सटटा
आगरा में आॅनलाइन सट्टा लगा रहे तीन बडे सटोरियों को फ्लैट से पकडा है। इनके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, सेट टॉप बाक्स, एलसीडी, प्रिंटर, दस मोबाइल, एक लैंडलाइन फोन, मॉनीटर, 12 चार्जर सहित 62920 रुपये बरामद किए गए। ये सभी दिल्ली में बैठे सटोरियों के संपर्क में थे।
थाना न्यू आगरा पुलिस ने बुधवार शाम को क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल के फ्लैट पर छापा मारा। यहां से तीन लोगों को पकडा गया। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 मैच में स्थानीय दो टीमें भाग ले रही हैं। दिल्ली में बैठे सटोरिये इस मैच की हर बॉल और ओवर पर पैसा लगा रहे थे। वह आगरा के सटोरियों से ऑनलाइन संपर्क में थे। तकरीबन 70 से ज्यादा लोगों ने पैसा लगा दिया था। रकम 10 से 15 लाख तक लग चुकी थी। इनके बारे में भी पूछताछ की जा रही है।