आगरालीक्स… आगरा की एडीए वीसी एम. अरुन्मोली का तबादला, जानें किसी बनाया गया एडीए वीसी। 14 जिलों के डीएम सहित 34 आईएएस के तबादले।
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली को डीएम एटा बनाया गया है। उनकी जगह यूपीडेस्को के महाप्रबंधक नियुक्ति एवं कार्मिक विजय कुमार को एडीए का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
2024 में संभाला था एडीए वीसी का कार्यभार
2017 बैच की आईएएस एम. अरुन्मोली ने अगस्त 2024 में एडीए वीसी का कार्यभार संभाला था। अटल पुरम के बाद ग्रेटर आगरा की लांचिंग की।