आगरालीक्स… आगरा में यातायात के नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, जानें किन मामलों में हुई निलंबन की कार्रवाई।
आगरा में आरटीओ ने यातायात नियमों को तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की है। फरवरी से सितंबर तक 294 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 62 ड्राइविंग लाइसेंस ओवरलोडिंग के कारण निलंबित किए गए हैं।
वाहन चलाने समय मोबाइल इस्तेमाल करने पर भी लाइसेंस निलंबित
एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार के अनुसार, शराब पीकर वाहन चलाने पर 35 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जबकि तेज स्पीड वाहन चलाने पर 22, वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने पर छह लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। दुर्घटना में दो या दो से अधिक लोगों की मौत में 13 मामलों में लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।
तीन से अधिक चालान होने के बाद लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई
एआरटीओ के अनुसार, तीन से अधिक चालान होने पर नोटिस दिया जाता है। इसमें वाहन चालक अपना पक्ष रख सकता है, नोटिस का संतोषजनक जवाब ना देने पर लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाती है।