आगरालीक्स आगरा में दयालबाग के 100 फीट रोड पर फायरिंग कर सनसनी फैलाने वालों की तलाश में कॉलेज के बाहर पुलिस ने डेरा डाला।
आगरा के दयालबाग में शुक्रवार रात को दो गुटों में विवाद के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी थी। इससे सनसनी फैल गई। कई राउंड फायरिंग से लोग दहशत में आ गए, इस मामले में सदर के मधु नगर के रहने वाले युवक ने दयालबाग के रहने वाले दो युवकों सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोपित की थी एमबीए की परीक्षा, कॉलेज के बाहर तैनात नहीं पुलिस
पुलिस को जानकारी मिली कि एक आरोपित एमबीए का छात्र है और सोमवार को उसकी परीक्षा है। पुलिस ने सादा ड्रेस में कॉलेज के बाहर डेरा डाल दिया लेकिन आरोपित परीक्षा देने नहीं आया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते गुटों में विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
सांकेतिक फोटो