आगरालीक्स…“हनुमान अंश के अंश” आगरा में..बाबा नीम करौली महाराज की के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा कल बुधवार को आगरा में…
बाबा नीम करौली महाराज जी के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा का 23 सितंबर 2026 को आगरा आगमन हो रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को उनसे मिलने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। डॉ. धनंजय शर्मा 23 सितंबर 2026 को ताजगंज, आगरा स्थित होटल श्याम पैलेस, सेन्ट्रल बैंक के निकट अपने प्रवास के दौरान दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक भक्तजनों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
हाल के समय में बाबा नीम करौली महाराज जी के जीवन एवं संदेश को लेकर “हनुमान अंश” नामक फिल्म के माध्यम से भी लोगों के बीच उनके जीवन और आध्यात्मिक विचारों को लेकर रुचि बढ़ी है। इसी संदर्भ में डॉ. धनंजय शर्मा का आगरा प्रवास श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर भक्तजन बाबा नीम करौली महाराज जी की स्मृतियों, जीवन से जुड़े प्रसंगों एवं उनके प्रेम, सेवा और भक्ति के संदेश के बारे में जानने के साथ डॉ. धनंजय शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।