आगरालीक्स …सांसद और एक्ट्रेस हेमामालिनी के भरतनाटयम ने भाव विभोर कर दिया, मथुरा के राधा रमण मंदिर में कन्हैया का बालपन, मां यशोदा का वाल्सल्य, क्रष्ण की किशोरावस्था और राधा का श्र्ंगार और विरह की प्रस्तुति दी।
आठ जनवरी को मथुरा के राधा रमण मंदिर में सांसद व एक्ट्रेस हेमामालिनी ने भरतनाटयम से भाव विभोर कर दिया, हेमामालिनी ने कन्हैया के बालपन की प्रस्तुति दी, बालपन की शरारतें और उन पर मुग्ध होती मां यशोदा का वाल्सल्य देख रोम रोम प्रफुल्लित हो गया। किशोरावस्था में श्री क्रष्ण की लीला, राधा का श्रंगार और कंस वध के प्रसंग की प्रस्तुति दी। श्री क्रष्ण और राधा के विरह की अनूठी छाप छोडी, हेमामालिनी के भरतनाटयम को देख रहे लोग गदगद हो गए।
राधा रमण मंदिर में प्रभु के सामने हेमा मालिनी का भरतनाटयम
मैने प्रभु के लिए डांस किया हेमामालिनी
हेमामालिनी ने टवीट करते हुए लिखा है कि यह अदभुत अनुभव था, राधा रमण मंदिर में प्रभु के सामने डांस करने से मुझे परमानंद की अनुभूति हुई।
हां, मैने प्रभु के लिए डांस किया, मैं उस झण की अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। मैं पूरी तरह से डांस में खो गई थी, प्रभु के अलावा और कोई नहीं था।