आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में नागरिक सुरक्षा कोर ने भी लगाया कैम्प. पुलिस के साथ व्यवस्थाएं संभालने में दिया सहयोग
जनकपुरी में नागरिक सुरक्षा कोर आगरा ने भावना स्टेट के सामने जनकपुरी परिसर में सिकंदरा डिवीजन की ओर से कैम्प लगाकर व्यवस्था संभालने में अपना सहयोग दिया.। इस दौरान डिप्टी चीफ वार्डन भूपेंद्र शिवहरे, डिवीजन वार्डन नवीन सारस्वत, डिप्टी डिवीजन वार्डन रिजर्व अशोक शर्मा, डिप्टी डिवीजन वार्डन वीरेंद्र सिसोदिया, स्टाफ ऑफिसर बृज भूषण शर्मा व अनूप कोटिया, पोस्ट वार्डन कौशल सैनी, तनुज गर्ग, दुर्गा प्रसाद, विष्णु शर्मा, हस्नूद्दीन, डिप्टी पोस्ट वार्डन के के दोहरे, कृष्ण मुरारी शमी, सौरभ अग्रवाल आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे तथा इनके अलावा नागरिक सुरक्षा के वार्डन ने एंट्री प्वाइंट तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अपना सहयोग दिया.