आगरालीक्स…… आगरा में धूप निकलने से तापमान में बढोत्तरी हुई है, लेकिन 12 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चल रही है, ऐसे में स्कूलों की छुटटी कर दी गई है। कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुटटी नहीं की है, हालांकि कुछ स्कूलों ने छोटे बच्चों की 14 जनवरी तक छुटटी कर दी है। जिला प्रशासन ने 11 जनवरी तक छुटटी की थी, इसके बाद कोई आदेश जारी नहीं किया है।
कई दिनों से कोहरा, शीतलहर के बीच मंगलवार को सुबह से धूप निकलगी, इससे न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। शीत लहर में कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुटटी नौ जनवरी तक की गई थी।
11 जनवरी तक स्कूल बंद
आगरा में कोहरे और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों की छुटटी दी गई है, मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक की छुटटी कर दी है।
आगरा में शीत लहर चलने के साथ ही घना कोहरा छा रहा है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। एडीएम सिटी केपी सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि कक्षा आठ तक के स्कूल सर्दी और कोहरे को देखते हुए 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूल में कक्षा आठ तक के बच्चों की छुटटी रहेगी, कक्षा 8 तक के बच्चों को स्कूल में बुलाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
5 डिग्री पर पहुंचा तापमान
आगरा में गलन भरी सर्दी पड रही है, सुबह से घना कोहरा छाया रहा, सात बजे तक द्रश्यता शून्य रही। वहीं, तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया। सुबह आठ बजे कोहरा हल्का हुआ लेकिन चार किलोमीटर प्रति घंटा की दर से शीत लहर चल रही है। कोहरा और शीत लहर से लोग घरों में कैद हो गए हैं।सुबह से द्रश्यता शून्य है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा।
17 दिसंबर को 5. 8 डिग्री तक पहुंचा पारा
आगरा में सर्द हवाएं चल रहीं हैं, गलन बाली सर्दी से हडडी कटकटाने लगी है। रविवार को तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। आगरा का न्यूनतम तापमान 5 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्दी के साथ ही गलन भी बढती जाएगी।