आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुई महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव की धूम. खूब बिखरे मेहंदी के रंग मंगल गीतों के संग..11 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
हाथों में रची मेहंदी और मंगल गीतों की उमंग के साथ आज अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में महिला संगीत व मेहंदी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सेवला स्थित अग्रधाम सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं को लिए मनोरंजक व आकर्षक प्रतियोगिताओं (फैंसी ड्रेश, दीपक सजाओ, मेहंदी, क्ले से मूर्ति बनाओं आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मौर्चा की अध्यक्षमंजू गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया और खूब जयकारे लगाए। निर्णायक मण्डल में मंजु गुप्ता, अंशु अग्रवाल, मिल्की अग्रवाल, तरुण अग्रवाल थीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को 11 अक्टूबर को आयोजित महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम के मंच पर पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पूर्व प्रातः बाइक रैली के माध्यम से आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया। राधा कृष्ण मंदिर, डिफेन्स एस्टेट से प्रारम्भ आमंत्रण यात्रा ने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए इटौरा स्थित प्रिंस होटल पर विश्राम लिया और लोगों को महाराजा अग्रसेन जयन्ती में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजिका मीनू गोयल, सोनाली बंसल, सारिका सिंघल, सपना बंसल, आरती, अंजू, रेखा, निशा, रजनी, रीना, मधु, गायत्री मित्तल, आशा, संध्या, श्वेता, प्रिया, सीमा आदि उपस्थित थीं।
अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा के संरक्षक भगवान दास बंसल, अध्यक्ष दिनेश चंद्र बंसल, अशोक मित्तल, संजीव मित्तल, संजय सिंघल ने बताया कि 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों संग महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव की सोभायात्रा डिफेन्स एस्टेट दुर्गा माता मंदिर से प्रारम्भ होकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए श्रीअग्रधाम सेवा सदन सेवला पहुंचेगी। जहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाइक रैली में मुख्य रूप से अशोक मित्तल उपाध्यक्ष, संजय मित्तल महामंत्री, सतीश कोषाध्यक्ष,एड. दिनेश अग्रवाल, संदीप मित्तल समन्वयक, राजेश मित्तल मुख्य संयोजक, राकेश गोयन संयोजन, शुभम सिंघल संयोजक, अंकित जिंदल संयोजक, बाइक रैली के संयोजक, बृजमोहन गोयल, पियूष मंगल, विकास गोयल, सौरव गर्ग, विनय गोयल, सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।