Friday , 16 October 2026
Home आगरा Ramlila Agra 2026: Lord Shri Ram and Mother Janaki arrived at Dasharath Niwas during the Agra Ramlila
आगरा

Ramlila Agra 2026: Lord Shri Ram and Mother Janaki arrived at Dasharath Niwas during the Agra Ramlila

86

आगरालीक्स…अवध में गूंजे मंगल गीत, दशरथ भवन पधारे सिया-राम”…आगरा की रामलीला में दशरथ निवास पहुंचे प्रभु श्रीराम और मां जानकी, आरती उतारकर मां कौशल्या ने किया स्वागत

जनकपुरी महोत्सव से विदाई के बाद शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में जब प्रभु श्रीराम, मां जानकी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप रामनगर कॉलोनी स्थित राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल के निवास पर पहुंचे, तो पूरा वातावरण भक्ति, भावनाओं और मंगल गीतों से सराबोर हो उठा। मानो वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में रघुनंदन लौटे हों और जनक दुलारी अपने नए घर की देहरी पर कदम रख रही हों। मां कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल ने आरती उतारकर प्रभु श्रीराम और मां जानकी की नजर उतारी तथा भावपूर्ण स्वागत के साथ गृह प्रवेश कराया।

घर की देहरी पर मंगल कलश और रंगोली से सजी शुभ छापों के बीच मां जानकी ने अपने चरणों से चावल का कलश गिराकर गृह प्रवेश किया। इस पावन दृश्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को त्रेतायुग की स्मृतियों से जोड़ दिया। भाभी निमिषा सिंघल और बहन आयुषी गर्ग ने सभी स्वरूपों के चरण पखारकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद चुनरी की छांव में मां जानकी का गृह प्रवेश कराया गया। परंपरागत रीति-रिवाजों के बीच घर में मंगल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। मां जानकी को चुनरी ओढ़ाकर भेंट स्वरूप प्रदान की गई। गोद भराई की रस्म के दौरान उन्हें उपहार भेंट किए गए और परिवारजनों ने सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल, भ्राता रजत सिंघल और जीजाजी कृष्णा गर्ग ने मंदिर में शगुन के लिफाफे और नारियल भेंट करने के लिए स्वरूपों को प्रदान किए। परिवार की महिलाओं ने मंगल भाव के साथ परंपराओं का निर्वहन किया। हर रस्म में श्रद्धा, अपनत्व और पारिवारिक स्नेह की अनूठी झलक दिखाई दी।

स्वरूपों के आगमन पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। घर में प्रभु श्रीराम और मां जानकी के आगमन से परिवार के बच्चों के लिए यह पल किसी दिव्य उत्सव से कम नहीं था। अनिका और क्रियांशु ने अपनी भक्ति से प्रेरित होकर पत्र लिखे और स्वरूपों को भेंट किए। बच्चों की इस निश्छल भक्ति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
गृह प्रवेश के उपरांत स्वरूपों को दूध प्रदान कर विश्राम कराया गया। इसके बाद आरती और भोग की रस्म संपन्न हुई। परिवारजनों ने भावपूर्ण वातावरण में प्रभु श्रीराम और मां जानकी का अभिनंदन किया। तत्पश्चात सभी स्वरूप आगामी रामलीला कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर गए।

श्रद्धा, परंपरा और पारिवारिक भावनाओं का अनूठा संगम
इस अवसर पर महापौर हेमलता दिवाकर, पूरन डावर, बीना लवानिया, अशोकचौबे, मनमोहन निरंकारी सहित श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, मुकेश जौहरी, विनोद जौहरी, अजय अग्रवाल, राहुल गौतम, दिलीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रसून मंगल, राकेश जैन, विष्णु दयाल बंसल, अनुज अग्रवाल, प्रकाश चंद, अशोक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, राम अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ajanta Sweets Special Navratri Namkeen

आगरालीक्स:…आगरा में नवरात्र पर स्पेशल नुक्कड़ मिक्स नमकीन, स्पेशल मिठाई, अजंता स्वीट्स...

आगरा

Obituaries of Agra on 16th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Over 2,500 children underwent eye examinations at Mahi International School in Agra…#agarmews

आगरालीक्स...आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में 2500 से अधिक बच्चों की हुई...

आगरा

Agra News: St. Peter’s ‘A’ team emerged as champions in the 57th Archbishop Dominic Athaide Memorial Football Tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में खेले जा रहे 57वेंआर्चविशप डो​मिनिक अथाइड मेमोरियल...

error: Content is protected !!