आगरालीक्स…आगरा में नवरात्रि से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई. 59 किलो घी किया सीज. कूटू के आटा, सिंघाड़े के आटा, घी, काजू किसमिश के नमूने लेकर जांच को भेजे
शारदीय नवरात्र और त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा शनिवार को जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गई. कार्यवाही के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए तथा एक प्रतिष्ठान से घी सीज किया गया.
इन खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
डी-मार्ट, दिल्ली गेट, आगरा: पंसारी ब्रांड के कुट्टू के आटे एवं सिंघाड़े के आटे के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए।
धर्मा डेयरी, रुनकता: घी का एक नमूना संग्रहित किया गया।
अपनी सहेली प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, ब्रथला, खेरागढ़, आगरा: घी के दो नमूने संग्रहित किए गए।
मिल्कम फूड्स, बाह रोड, जरार: घी का एक नमूना संग्रहित किया गया।
ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड, न्यू आगरा: कुट्टू के आटे एवं सिंघाड़े के आटे के नमूने संग्रहित किए गए।
श्री ऋषभ जैन पुत्र श्री सतीश कुमार जैन, नई की मंडी, आगरा: काजू एवं किशमिश के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए।
मैसर्स ओम सुमिन्या डेयरी, कमला नगर, आगरा: घी का एक नमूना संग्रहित किया गया।
पूजा डेयरी, इरादत नगर, फतेहाबाद: घी एवं पनीर के नमूने संग्रहित किए गए।
59 किलो घी किया सीज
मैसर्स ओम सुमिन्या डेयरी, कमला नगर, आगरा से संबंधित कार्यवाही के दौरान 59 किलोग्राम घी, जिसकी कुल कीमत ₹38,350/- है, को सीज किया गया।
सुधार संबंधी कार्यवाही
पूजा डेयरी, इरादत नगर, फतेहाबाद के संबंध में सुधार सूचना जारी किए जाने हेतु संस्तुति की गई।
संग्रहित खाद्य नमूनों को नियमानुसार जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अंतर्गत प्रचलित नियमों एवं विनियमों के अनुसार आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आगरा द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। समस्त खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की जाती है।