नोएडालीक्स… आगरा के 31 साल के युवक की 21 वीं मंजिल से गिरकर मौत, ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में था कार्यरत।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के रहने वाले 31 साल के हर्षित लवानियां ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में कार्यरत थे और सेंचुरियन पार्क टेरिस होम सोसायटी में 21 वीं मंजिल पर फ्लैट में रह रहे थे। सोमवार शाम को सोसायटी के लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी गई एक युवक 21 वीं मंजिल से नीचे गिर गया है। पुलिस चौकी चेरी काउंट के इंचार्ज अंकित के अनुसार, हर्षित अकेला रह रहा था, उसकी शादी हो चुकी है लेकिन पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।