आगरालीक्स… आगरा की अग्रवाल महासभा के चुनाव को लेकर चल रहे विवाद पर विराम लग गया है, जानें अब कौन है अध्यक्ष।
अग्रवाल महासभा के चुनाव में अध्यक्ष चुने गए नितेश अग्रवाल के अनुसार, अग्रवाल महासभा आगरा की 2026-2028 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुए थे। फर्म सोसायटी एवं चिट्स में 17 जून 2026 को 43 लोगों के संयुक्त हस्ताक्षर कर अवैध तरीके से किए गए निर्वाचन की शिकायत की गई थी। मांग की गई थी कि निर्वाचन को रद्द करते हुए संस्था की प्रबंध समिति को कालातीत घोषित किया जाए। अग्रवाल महासभा के चुनाव में अध्यक्ष चुने गए नितेश अग्रवाल के अनुसार, 30 जून 2026 को सोसायटी ने शिकायतकर्चाओं को अनियमितता के साक्ष्य मांगे, जो 17 जुलाई 2026 तक उपलब्ध कराने थे। सोसायटी ने यह कहते हुए शिकायतकर्ताओं की मांग सामानान्तर पत्रावली उपलब्ध न कराए के कारण खारिज कर दिया। संस्था हित में नवीनीकरण स्वीकार कर वर्तमान प्रबंध समिति को ही कार्यभार सम्भालने का आदेश दिया है। इसके बाद अब चुनाव के दौरान चुनी गई कार्यकारिणी ही कार्यभार संभालेगी।
महासभा के संविधान में किया जाएगा संशोधन
अग्रवाल महासभा के चुनाव में अध्यक्ष चुने गए नितेश अग्रवाल का कहना है कि संस्था के संविधान में संशोधन करके उसे मजबूत बनाया जाएगा। पुराने सदस्यों को बहाल करने के लिए सम्भव प्रयास करते रहेंगे। संस्था को संगठित करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने की मुहिम चलाई जाएगी।