आगरालीक्स….आगरा के परशुराम चौक पर भक्तिमय वातावरण में गूंजा ‘बजरंग नाद’..हनुमान चालीसा के पांच पाठ और सुरमय भजनों में शामिल हुए श्रद्धालु, श्रृंखला के दो और आयोजन शेष
सनातन संस्कृति और हनुमान भक्ति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘बजरंग नाद — हनुमान चालीसा, The Musical Way’ का तीसरा आयोजन मंगलवार को परशुराम चौक, आगरा पर भक्तिमय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हनुमान चालीसा के पांच पाठ और सुरमय भक्तिमय भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली की आराधना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा का वितरण भी किया गया।
भक्ति के माध्यम से सनातन संस्कृति से जुड़ने का संदेश
कार्यक्रम संयोजक पुष्कल गुप्ता ने बताया कि ‘बजरंग नाद’ लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ने की एक मुहिम है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का आगरा क्षेत्र से भी विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव माना जाता है। प्रचलित मान्यता के अनुसार, महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी ने कारागार में रहते हुए हनुमान चालीसा की रचना की थी। इसी भावना के साथ इस अभियान के माध्यम से लोगों को भक्ति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजन में सहयोगियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्कल गुप्ता, गोपी गुरु जी, दीपेश उपाध्याय, कथा वाचक भरत उपाध्याय, मोहित जैन, रोहित कुशवाह, सचिन शुभ शर्मा, राजदीप ग्रोवर, आशीष त्यागी, चरणजीत, मुदित हिंदू एवं बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल (बागेश्वर धाम शिष्य मंडल) सहित अनेक सहयोगियों की भूमिका रही। इसके अतिरिक्त आयोजन में अनुज उपाध्याय, अजय शर्मा, कुलदीप बघेल, चेतन गर्ग, तुषार प्रजापति, आदर्श नंदन गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, मनोज शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, अशोक गोस्वामी, मनीष शर्मा, सुदेश उपाध्याय, राधा शर्मा, किशन लाल, हम्बीर सिंह, अरुण सिंह, गिरजा शंकर शर्मा, राजकुमार शर्मा एवं डॉ. राहत ख़ानम सहित अन्य सहयोगियों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।