यूपीलीक्स...एटा में बड़ा हादसा. कार चला रहे 16 साल और 20 साल के युवक की दो बाइकों से हुई टक्कर. कार भी पेड़ से टकराई. तीन की मौत
यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा हुआ है. एटा के अलीगंज क्षेत्र में लड़सिया गांव के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोेगों की मौत हो गई. एटा की ओर जा रही एक होंटा सिटी कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़के से करीब 20 फीट दूर पेड़ से जा टकराई. हादसे में बाइक सवार सरोजिनी देवी और शौक मोहम्मद की मौत हो गईं. वहीं कार सवार 16 वर्षीय अश्वनी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
पुलिस के अनुसार दहलई निवासी 16 वषर्रीय अश्वनी पुत्र रजनीश और 22 वर्षीय रॉबिन पुत्र रमेश होंटा सिटी कार में थे. कार अलीगंज से एटा की ओर जा रही थी. लड़सिया गांव के पास कार की दो बाइकों से टक्कर हो गई. इसके बाद कार सड़क से करीब 20 फीट दूर जाकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में एक बाइक पर सवार राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के सिमरई निवासी 45 वर्षीय शौक मुहम्मद और दूसरी बाइक पर सवार सरोजिनी देवी और कार सवार अश्वनी की मौत हो गई. वहीं सरोजिनी देवी के बेटे भूपेंद्र घायल हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.