आगरालीक्स.. इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ भारत आ रहे हैं, वे 16 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे। वे भारत यात्रा पर 14 जनवरी को 102 कंपनियों के 130 व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आ रहे हैं। यहां पीएम नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के बीच कृषि, पेट्रोलियम, रक्षा के क्षेत्र में कई अहम समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद है। इस्राइल से कृषि क्षेत्र से जुड़ी आधुनिकतम तकनीक है, भारत इसके लिए प्रयासरत है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 14 जनवरी को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा 102 कंपनियों के 130 व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रहे हैं, वे 16 जनवरी को पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके साथ ही मुंबई, अहमदाबाद भी जाएंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध आपसी विश्वास पर टिके हैं। इस दौरे में कई समझौतों के अतिरिक्त दोनों देशों के शासनाध्यक्ष वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बात करेंगे।