आगरालीक्स आगरा में नोट्स फाड़ने के विवाद में 10 वीं की छात्राएं भिड़ी, घूंसा लगने से एक छात्रा बेहोश, आईसीयू में भर्ती।
आगरा के बाह क्षेत्र के इंटर कॉलेज की कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा के पिता का कहना है कि नौ अक्टूबर को उनकी बेटी कॉलेज गई थी। बेटी से उसके साथ पढ़ने वाली छात्रा ने नोट्स मांगे, उसने नोट्स देने से मना कर दिया। जब वह पानी पीने के लिए गई तो छात्रा ने उसके बैग से नोट्स निकाल कर उसके पन्ने फाड़ दिए।
साथी छात्रा ने घूंसा मारा, शिक्षिका पर थप्पड़ मारने का आरोप
आरोप है कि जब छात्रा कक्षा में आई तो उसके नोट्स के पन्ने फटे हुए थे, इसे लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जिस छात्रा पर नोट्स फाड़ने के आरोप लगे उसने घूंसा मार दिया, जिससे सीने में दर्द होने लगा जब इस बारे में शिक्षिका से शिकायत की तो उन्होंने छात्रा के थप्पड़ मार दिया। छात्रा के बेहोश होने पर परिजनों को सूचना दी गई, उसे पहले बाह और उसके बाद आगरा के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। छात्रा दो दिन आईसीयू में रही। कॉलेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि शिक्षिका के थप्पड़ मारने का आरोप गलत है। वहीं, पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।