Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: Agra police have apprehended 6 thieves who used to commit burglaries in multiple homes at once…#agranews
आगरा

Agra News: Agra police have apprehended 6 thieves who used to commit burglaries in multiple homes at once…#agranews

109

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़े ऐसे 6 चोर जो एक साथ कई घरों को करते थे चोरियां. पक्षियों की आवाज में एक दूसरे को देते थे सूचना. इनके पास मिले चोरी के जेवर. जानिए क्या हैं इनके नाम कहां के रहने वाले हैं..

आगरा पुलिस कमिश्नरेटर की थाना कागारौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना पुलिस ने साइबर सर्विलांस, काउंटर इंटेलिजेंस, एसओजी और सर्विलांस के साथ मिलकर अछनेरा, कागारौल और किरावली में चोर की घटनाओं को अंजाम देने वाले छह शातिर चोरों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनकमे पास से 01 गले का हार, 04 अंगूठियां, 01 गले की चेन, 02 जोड़ी टॉप्स, 02 जोड़ी कुण्डल (पीली धातु), 04 जोड़ी पायल, 08 जोड़ी बिछुए (सफेद धातु), बिना नंबर प्लेट की 01 कार एवं ₹9,000/- नकद बरामद किया है.

एक साथ कई घरों में करते थे चोरी
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर की रात को कागारौल में दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था यहां से जेवर और कैश चोरी किया गया था. पुलिस ने टीमों का गठन किया और सीसीटीवी आदि की मदद से जांच शरू की. गुरुवार रा को पुलिस को मुखबिर से इन चोरों के बारे में सूचना मिली. इस पर पुलिस ने नगला परमाल से नहर किनारे शंकरगढ़ जाने वाली रेाड से 6 चोरों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से 01 गले का हार, 04 अंगूठी, 01 गले की चैन, 02 जोड़ी टोप्स, 02 जोड़ी कुण्ड़ल (सभी पीली धातु), 04 जोड़ी पायल, 08 जोड़ी बिछुए (सभी सफेद धातु), 01 Mahindra TUV 300 गाड़ी (बिना नम्बर प्लेट), रु0 9000/- (चोरी के) बरामद किया.

पकड़े गए बदमाशों के नाम
मीर हसन पुत्र सरूर अहमद निवासी इस्लामनगर थाना मदनापुर जिला शाहजहाँपुर
हुसैन खान पुत्र हातिम खान निवासी गडिया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर जनपद बदांयू
सरमीन पुत्र हामिद निवासी लोहागढ़ी थाना गडिया रंगीन जनपद शाहजहाँपुर।
अंकित जाटव पुत्र धर्मेन्द्र निवासी मिलकरौंधी थाना सुभाषनगर जनपद बरेली
इलियास पुत्र कल्लू निवासी गडिया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर जनपद बदांयू
जीन खान पुत्र सलीम खान निवासी गडिया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर बदांयू

इन बदमाशों की तलाश
उग्र उर्फ उग्रसेन निवासी ग्राम सिंगरावली, थाना गढ़ी बाजना जनपद भरतपुर राजस्थान।
कलक्टर नामक व्यक्ति।
कलमा पुत्र जौहर हसन निवासी क्यारा, थाना कैंट जनपद बरेली।
02 अज्ञात व्यक्ति।

कई वारदातों को दिया अंजाम
पूछताछ के दौरान अभियुक्त सरमीन एवं जीन ने बताया कि 13 और 14 सितंबर की रात में उग्र उर्फ उग्रसेन अपने गांव के कलक्टर नामक व्यक्ति एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ उन्हें ग्राम झारौठी, थाना अछनेरा क्षेत्र में चोरी करने के लिए ले गया था. वहां तालाब के किनारे स्थित एक ताला बंद मकान से जेवरात एवं नगदी चोरी की गई थी. उक्त चोरी में मिले जेवरात में से कुछ बेच दिये गये, जबकि शेष जेवरात अभियुक्त सरमीन एवं जीन के कब्जे से बरामद हुए। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना अछनेरा पर अभियोग पंजीकृत है. अभियुक्त सरमीन ने अपने कब्जे से बरामद रूपयों के सम्बन्ध में पूछताछ पर बताया कि 14 व 15 सितंबर की रात में वह अपने बहनोई कलमा तथा उसके साथ आये एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटर साइकिल से ग्राम गोपऊ, थाना किरावली क्षेत्र में चोरी करने गया था. वहां मकान की छत के रास्ते घर में प्रवेश कर कमरे एवं बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी की गई. चोरी का सामान कलमा एवं उसका साथी ले गये थे तथा बाद में कलमा ने उसे उसके हिस्से के रु0 15000/- दिये थे, जिनमें से रु0 9000/- उसके पास शेष बचे थे तथा बाकी रूपये खर्च हो गए. उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना किरावली पर अभियोग पंजीकृत है.
इसके अतिरिक्त अभियुक्त सरमीन, इलियास, हुसैन, मीरहसन एवं अंकित ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 22 सितंबर की रात में वे चोरी करने के इरादे से मथुरा हाईवे पर लालऊ पुल से उतरकर कागारौल की ओर गए. वहां से नहर के किनारे तथा बाजरे के खेत के रास्ते गांव में पहुँचे और दो मकानों में पीछे की ओर से दीवार पर चढ़कर प्रवेश किया. मकानों के कमरों, बक्सों एवं अलमारी के ताले तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी की गई. चोरी का सामान आपस में बंटवारा किया, कुछ जेवरात राह चलते लोगों को बेच दिये गया तथा प्राप्त रूपये खर्च कर दिये गये.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 19th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: State Commission for Women Chairperson Dr. Babita Chauhan visited ELF Gardenia, which is decorated with bonsai plants

आगरालीक्स…आगरा में 500 से अधिक बोन्साई पौधों से सजा ईएलएफ गार्डेनिया. राज्य...

आगरा

Agra News: The Dussehra festival at St. John’s in Agra will be a grand affair….agramews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स पर भव्य होगा दहशरा महोत्सव. पहली बार निकलेगी...

आगरा

Agra News: Police officials visited all the ghats to inspect the arrangements for the immersion of Durga idols…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल और परसों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन. पुलिस अधिकारियों ने देखीं...

error: Content is protected !!