आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. लगातार तीन दिन मिलेगी छुट्टी.
उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। 18 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी है। 19 अक्टूबर को सोमवार को महानवमी की छुट्टी रहेगी और 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा की छुट्टी रहेगी। स्कूलों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में तीन दिन की छुट्टी होगी।
त्योहार पर तीन दिन की छुट्टी, बाजारों में रहेगी भीड़
नवरात्र के बाद दशहरा, इसके साथ ही दीपावली की तैयारी शुरू हो जाएगी। शादी सहालग भी शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में लगातार तीन दिन की छुट्टी होने से बाजारों में भी रौनक बढ़ेगी, सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले लोगों के साथ ही बच्चों की छुट्टी होने से लोग त्योहार और शादी समारोह की खरीदारी कर सकेंगे। शनिवार से ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगेगी।