आगरालीक्स…आगरा में कल पहला फेस्टिव संडे..साल के सबसे बड़े फेस्टिवल सीजन की शॉपिंग होगी शुरू. तीन दिन लगातार छुट्टियां. करवाचौथ और दीपावली के लिए बाजारों में बिखरने लगी रौनकें…
फेस्टिवल सीजन यूं तो नवरात्र के बाद से ही शुरू हो गया है लेकिन अभी तक कस्टमर्स की रौनक अगर सबसे ज्यादा कहीं दिखाई दे रही हैं तो वो है आटो सेक्टर. नवरात्र की शुरूआत से ही टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स की जमकर बिक्री हो रही है. जिन लोगों ने नवरात्र से पहले ही बुकिंग करा ली थी, उन्होंने नवरात्र के शुभ दिनों में ही गाड़ियों की डिलीवरी ली हे. आटो सेक्टर्स से जुड़ी कंपनियां और फ्रेंचाइजी भी अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए कोई मौके नहीं छोड़ रहे. लगातार आफर्स पर आफर्स दे रहे हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड बहुत अच्छी बढ़ी है. ये तो हुई आटो सेक्टर्स की बात, लेकिन नवरात्र में अभी तक कपड़े व अन्य इलेक्ट्रॉनिक मार्केट गति पकड़ नहीं पाए हैं.
पहला संडे होगा खास
आगरा में कल 18 अक्टूबर का संडे इन बाजारों के लिए खास हो सकता है. करवाचौथ और दीपोत्सव की खरीदारी की तैयारियां की जा रही हैं. ऐसे में कल 18 अक्टूबर को पहला फेस्टिव संडे को लेकर बाजारों में रौनक अभी से बढ़ गई है. इसके अलावा तीन दिन लगातार छुट्टियां होने का फायदा भी बाजारों में देखने को मिलेगा. रविवार के बाद सोमवार को महानवमी और फिर मंगलवार को दशहरा की छुट्टी है. अधिकतर लोग इन दिनों में ही करवाचौथ और दीपोत्सव की खरीदारी करना चाह रहे हैं. शहर के सिंधी बाजार, शाहगंज, कमला नगर, बल्केश्वर, सदर, बिजलीघर आदि मार्केट्स में ग्राहकों की चहलकदमी शुरू हो गई है.