आगरालीक्स…दुखद, आगरा के तीन दोस्तों की सहारनपुर में एक्सीडेंट में मौत. थार से मसूरी जाने के लिए निकले थे पांच युवक.
आगरा के पांच युवक मसूरी घूमने के लिए अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे. लेकिन सहारपुर में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर इनकी थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही आगरा में इनके परिवारों में कोहराम मच गया है.
रात को नौ बजे निकले थे थे मसूरी के लिए
कमला नगर के भूड़ का बाग रहने वाले साहिल, शांति नगर निवासी सक्षम, टेढ़ी बगिया निवासी राहुल, सुभाष नगर निवासी हेमंत और सचिन वर्मा शनिवार रात 9 बजे अपनी थार गाड़ी से मसूरी घूमने े लिए निकले थे. पांचों दोस्त रेणुका बाग कमला नगर से भंडारा खाने के बाद निकले थे.
रविवार तड़के हुआ हादसा, तीन की मौत
रविवार सुबह इनकी गाड़ी सहारपुर के दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर पहुंची तभी उनकी कार नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. इस टक्कर से कार में सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. यहां चिकित्सकों ने साहिल, सक्षम और राहुल को मृत घोषित कर दिया. सचिन और हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.