आगरालीक्स…आगरा में देवी पंडाल से गायब हुई 4 साल की बच्ची का शव कुएं में मिला. परिवार में मचा कोहराम
आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक बच्ची की लाश कुएं में मिली है. चार साल की यह बच्ची एक दिन पहले देवी पंडाल में आरती के दौरान गायब हो गई थी और रात भर बच्ची की तलाश में परिजन लगे रहे. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.
अचानक हो गई थी लापता
फतेहपुर सीकरी के उन्देरा गांव में देवी पंडाल सजा है. यहां नवरात्र में हर शाम को आरती होती है. ग्राम उन्देरा के ही रहने वाले कल्याण सिंह की चार साल की बेटी कीर्ति भी रविवार शाम को सात बजे देवी पंडाल में आरती में शामिल होने के लिए गई थी लेकिन इसके बाद वो लापता हो गई थी. रातभर बच्ची की तलाश में परिजन लगे रहे लेकिन उसका पता नहीं चला. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सोमवार दोपहर को पंडाल के पास ही बने एक कुएं में बच्ची के गिरने की आशंका जताई. इस पर पंप सेटों से कुएं का पानी बाहर निकाला तो अंर बच्ची का शव था. बच्ची का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया.