आगरालीक्स …कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल, यूटयूबर श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट। आगरा के होटल में 24 घंटे रुकी थी, एसटीएफ के पहुंचने से पहले ही होटल से निकल गई थी। यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर दानेश को नागपुर से अरेस्ट कर लिया है।
9 अक्टूबर की रात को लखनऊ के हजरतगंज स्थित बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा शर्मा चार महीने से मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ लिव इन में रह रहे थे। शिवा शर्मा की मां ने मॉडल श्रद्धा दुबे पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाए था। पुलिस ने मॉडल श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

आगरा से नागपुर पहुंची मॉडल श्रद्धा दुबे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल श्रद्धा दुबे एक्सप्रेस वे से आगरा आई, आगरा आने से पहले उसने एक न्यूजएजेंसी को अपना इंटरव्यू दिया और कहा कि शिव शर्मा ने खुदकुशी की थी, सीसीटीवी की जांच से यह पता चल जाएगा, वह कर्ज में डूबा हुआ था।
मॉडल श्रद्धा दुबे आगरा के एक होटल में भी रुकी, यहां से वह नागपुर चली गई। यूपी एसटीएफ ने मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से अरेस्ट कर लिया है।