आगरालीक्स…आगरा में सनसनीखेज वारदात. भाई ने बहन को मारी गोली.गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती. ये वजह आ रही सामने
आगरा में सनसनीखेज घटना हुई है. थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित विकास नगर में एक भाई ने अपनी ही बेहन को गोलीर मार दी. युवती को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पिता ने बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परिजनेां ने बताया कि बेबी कुमारी रसोई में देर रात खाना बना रही थी. तभी उसके भाई राहुल उर्फ चौबा ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया. उसके पीठ में गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घ्ज्ञायल हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है.
घटना टेढ़ी बगिया के 100 फीट रोड स्थित विकास नगर सब्जी मंडी की है. पुलिस को 112 नंबर पर युवती को गोली मारने की सूचना मिली. पुलिस के अनुसार थाना ट्रांस यमुना क्षेत्रांतर्गत रात्रि करीब 11:30 बजे बेबी नामक युवती को उसके भाई द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना प्राप्त हुई. प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया कि बेबी की छोटी बहन ने प्रेम विवाह किया था, जिसको लेकर बेबी द्वारा अपनी छोटी बहन को घर बुलाने से उसका भाई राहुल नाराज था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके पश्चात राहुल द्वारा बेबी को गोली मार दी गई. घायल युवती को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य है. युवती के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. शीघ्र ही अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी. पिता के अनुसार इससे पहले भी परिवार को प्रताड़ना के संबंध में पुलिस में दो बार शिकायत दी गई थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.