आगरालीक्स…आगरा में अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 अवैध सिम बॉक्स सहित दो अरेस्ट. 221 SIM कार्ड, 96 रेडियो एंटीना, 05 लैपटॉप, 01 सर्वर मिले..साइबर पुलिस कर रही जांच
आगरा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। साइबर पुलिस ने ऐसे ही अवैध SIM Box नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. टीम ने दूरसंचार सेवाओं के संचालन एवं निजी डेटा के दुरुपयोग के प्रकरण में थाना साइबर क्राइम एवं दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार भी किए हैं. मौके से 08 SIM Box, 221 SIM कार्ड, 96 रेडियो एंटीना, 05 लैपटॉप, 01 सर्वर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं.
आरोपियों से पूछताद में लोन रिकवरी के नाम पर लोगों को धमकाने और साइबर फ्रॉड की बात सामने आई हे. एक सिम बॉक्स में 32 सिम स्लॉट, 31 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी से पूरा मामला खुला है. पकड़े गए आरेापियों के नाम आमिर सैफी और मनीष हैं. पुलिस अब इनके नेटवर्क की छानबीन में लग गई है.