आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल व कार्यालय
आगरा सहित पूरे यूपी में सोमवार 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पब्लिक हॉलीडे की घोषणा की गई है. ऐसे में सोमवार को सभी स्कूल व कार्यालयों में वाल्मीकि जयंती को लेकर अवकाश रहेगा. आगरा प्रशासन की ओर से इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है. आगरा में स्कूलों की ओर से सभी अभिभावकों के पास भी वाल्मीकि जयंती को लेकर अवकाश के मैसेज पहुंचना शुरू हो गए है.
