आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने किया रक्तदान
श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन ट्रस्ट तथा एसएस जैन युवा संगठन के सहयोग से हेल्प आगरा हॉस्पिटल पर रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 55 लोगों ने रक्तदान किया।जबकि हीमोग्लोबिन की कमी के कारण 9 लोग रक्तदान नहीं कर सके।जिनमें तीन महिलाऐं थी। शिविर समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया था।शिविर में जैन संत अमृत मुनि ने रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। हेल्प आगरा संस्था के पीआरओ जगवीर सिंह की धर्मपत्नी डॉक्टर रूपेन्दर कौर ने रक्तदान पर अपना जन्मदिन मनाया।

रक्तदान करने वालों में रौनक सकलेचा, विपुल सकलेचा, रोहन सकलेचा, हेल्प आगरा के जलज गोयल, स्टाफ पवन के नाम शामिल है। 11 भाग्यशाली रक्तदान दाताओं को चांदी का आकर्षक उपहार दिया गया। अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि जरूरतमंद को तत्काल ब्लड मिल सके, इसी भावना से समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जाते है।उन्होंने रक्तदानताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर एस एस जैन संगठन के अध्यक्ष अमित जैन ,आशीष जैन, संजय जैन विमल जैन ,हेल्प आगरा के महासचिव गौतमसेठ, नरेश जैन, अजय मित्तल ,विशेष बंसल,राजीव गुप्ता, बिलयुस मिंजादि मौजूद रहे।