आगरालीक्स आगरा में पंकज इमेजिंग एंड रिसर्च सेंटर के 14 लाख मरीजों सहित 56 शहरों के डायग्नोस्टिक सेंटर का तुर्किए में बैठे साइबर अपराधियों ने डाटा हैक कर डिलीट किया। डाटा डार्क वेब पर बचेने की आशंका।
आगरा के पंकज स्कैनिंग एंड रिसर्च सेंटर के आईटी मैनेजर भरत लाल द्वारा साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 22 अक्टूबर की रात 9.30 बजे सर्वर का मुख्य डाला डिलीट हो गया, सर्वर का बैकअप सुरक्षित रखने को लगाई हार्ड डिस्क का भी पूरा डाटा डिलीट हो गया। इसमें 14 लाख से अधिक मरीजों का नाम, पता सहित अन्य डाटा था। आशंका है कि डाटा डार्क वेब के लिए बेचा जा सकता है।
तुर्किए में बैठे साइबर अपराधियों ने हैक किया डाटा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 22 अक्टूबर को देश भर के 56 शहरों में डायग्नोस्टिक सेंटरों का डाटा तुर्किए में बैठे साइबर अपराधियों ने हैक किया। आगरा में साइबर सेल ने ताजा डाटा रिकवर कर लिया है। डाटा हैक करने के बाद एक ईमेल आईडी भी छोड़ी है।