आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना गल्ला मंडी पर सुबह आठ बजे शुरू हो रही है। शिक्षक पद पर 12 और स्नातक पर 13 प्रत्याशी हैं।
14 -14 मतगणना टेबल
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक, शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया एवं कन्नौज सहित कुल 12 जनपद शामिल हैं। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के लिए नवीन मंडी समिति, आगरा में व्यवस्था की गई है। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रस्तावित है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 14-14 मतगणना टेबलों की व्यवस्था तथा मतगणना कार्य में कार्मिकों की तैनाती की गई है।