आगरालीक्स आगरा में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है, जानें स्थित।
यूपी में एमएलसी शिक्षक, स्नातक खंड सहित 11 एमएलसी सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। आगरा में एमएलसी शिक्षक खंड 140 मतदान केंद्रों में से दोपहर 11 बजे तक 112 मतदान केंद्रों के मतपत्रों को खोला जा चुका है इनके 50 50 के बंडल बनाए जा रहे हैं। वहीं, स्नातक खंड के 300 मतदान केंद्रों में से 68 मतदान केंद्रों के मतपेटियों के मतपत्र खोले जा चुके हैं। इनके 50 50 के बंडल बनाए जा चुके हैं। सभी मतदान केंद्रों के मतपत्र खुलने के बाद बंडल बनाए जाएंगे इसके बाद पहले राउंड की मतगणना शुरू होगी। पहला परिणाम दोपहर 12 बजे से आने की संभावना है।
14- 14 मतगणना टेबल
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक, शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया एवं कन्नौज सहित कुल 12 जनपद शामिल हैं। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के लिए नवीन मंडी समिति, आगरा में व्यवस्था की गई है। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रस्तावित है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 14-14 मतगणना टेबलों की व्यवस्था तथा मतगणना कार्य में कार्मिकों की तैनाती की गई है।
शिक्षक खंड प्रत्याशी
हरि किशोर तिवारी, भाजपा
आकाश अग्रवाल, सपा
राहुल पाराशर, निर्दलीय
जगवीर सिंह , निर्दलीय
आकाश अग्रवाल केंद्रीय हिंदी संस्थान , निर्दलीय
धीरज सिंह , निर्दलीय
ब्रह्मजीत सिंह, निर्दलीय
चंद्र प्रकाश, निर्दलीय
रण विजय यादव, निर्दलीय
दिलीप कुमार निर्दलीय
मोहम्मद वसीम, निर्दलीय
रामू प्रसाद, निर्दलीय
स्नातक खंड प्रत्याशी
डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा
शशांक यादव, सपा
अम्बरीश पाल सिंह, निर्दलीय
डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, , निर्दलीय
दक्ष कुमार, , निर्दलीय
मतेंद्र गहलोत, , निर्दलीय
मानवेंद्र प्रताप सिंह , निर्दलीय
अनुराग सिंह, , निर्दलीय
रघुराज सिंह , निर्दलीय
रूप सिंह , निर्दलीय
राहुल गुप्ता , निर्दलीय
रुमा कुमारी , निर्दलीय
अम्बरीश कुमार , निर्दलीय